मनमोहन सिंह/बैकुण्ठपुर। जिला कोरिया में गरीबों पर शासन प्रशासन की बड़ी कारवाही कर घर से बेघर करने में कोई कसर नहीं कर रही है रातों रात जेसीबी से शासकीय भूमि में झोपडी बना कर रह रही ग्राम अनी के पास नदी किनारे महिला सहित परिवार रातों रात घर से बाहर रहने को मजबूर हो गए ।जैसे तैसे रात बिताई गए शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए हम कहा जाए कैसे अपना जीवन यापन करे ।मजूरी कर दूसरे के घर में जा कर काम कर के दो वक्त की रोटी के लिए दिन रात मेहनत कर रही महिला अपना गुजर बसर कर रही थी वहीं जिले में कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकरता लोग शासकीय जमीनों पर कब्जा किए हुए है लेकिन उनके उपर शासन-प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रहा है,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भू-माफिया भी कब्जा कर के भवन बनाऐ है और किराया वसुल रहे है। कांग्रेस के नेता तो शासन-प्रशासन के नियम के विरुध कार्यकर रहे है। जिसके बाद भी उनके द्वारा शासकीय कब्जे की जमीन को शासन प्रशासन इन नेताओं के सामने नतमस्त है। बडे लोगों के द्वारा शासकीय नियमों का खुलेआम उलंघन कर रहे है।
तोड़ दिया गया गरीब महिला का आशियाना रातो रात जेसीबी से

