प्रांतीय वॉच

शहर में नहीं थमा जुआ-सट्टा एपीजेड कोरेक्स का अवैध कारोबार

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़। पुलिस के आला अधिकारियों की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में जुआ-सट्टा,गाँजा, नशे की गोली, कोरेक्स का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के कौड़िया बाँधा तालाब, नवागढ़ बस स्टेण्ड, सब्जी मार्केट, तिलका पारा, सुकुल पारा सहित अन्य कई इलाकों में बड़े स्तर पर जुए-सट्टे का कारोबार संचालित है।

इनके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। जानकारों के अनुसार शहर में हर दिनों लाखों रूपए का जुआ-सट्टा चलता है।

छुटपुट कार्रवाई और इतिश्री
गौरतलब है कि बीते महीनों में नवागढ़ पुलिस कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर छुटमुट जुआ-सट्टा कोरेक्स एपीजेड,के खिलाफ कार्रवाई तो की, लेकिन बड़े स्तर पर जुआ-सट्टा का काम करने वालों के खिलाफ शहर में एक भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे मामले में पुलिस की मिलीभगत का भी अंदेशा है।

एसपी ने दिए थे सख्त निर्देश
जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के लिए बीते महीनों में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए थे। बावजूद जुआ सट्टा,और नशे का कारोबार बंद नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिसकर्मी कुछ दिन कार्रवाई करते हैं इसके बाद हालात फिर पहले की तरह हो जाते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *