प्रकाश नाग/केशकाल : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार और जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम के नेतृत्व में केशकाल ब्लाक के मुरवेंड सेक्टर में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे ब्लाक कांग्रेस केशकाल को मजबूत करने, कार्यकारिणी का विस्तार एवं पार्टी के दिशानिर्देशों पर चर्चा कर गयी। बैठक में मुरवेंड सेक्टर के चारों पंचायत के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम ने बताया कि उक्त बैठक में संगठन के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन को लेकर मेरा बूथ कोरोना मुक्त को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही आने वाले समय मे ब्लाक कांग्रेस केशकाल को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने कोविड टीका लगाने और जागरूकता फैलाने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन किया। जिसमे मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, पार्षद अनिल उसेंडी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग, आरजीपीआरएस के जिला समन्वयक खिलेश्वर सोरी, राकेश कुंजाम, श्रीचन्द्र सोरी, नीलू ठाकुर, मंगल नेताम, जनपद सदस्य संतोषी मरकाम एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

