प्रांतीय वॉच

नोटिस और चेतावनी का नहीं हुआ असर तो….अवैध कब्जे पर निगम ने चलवाया जेसीबी

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग ! नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार कातुलबोर्ड सड़क किनारे अवैध रुप से तिरपाल बांधकर, ठेला, खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाने की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, एवं अतिक्रण दस्ता के कर्मचारी जेसीबी के साथ मौजूद थे l

शिकायत पर अतिक्रमण हटाने दिया गया था नोटिस
आयुक्त श्री मंडावी से कातुलबोर्ड क्षेत्रवासियों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर ठेला, खोमचा लगाये जाने वाले अतिक्रमण अवैध कब्जा को हटाने की मांग की गई थीं इस संबंध में भवन अधिकारी द्वारा संबंधितों को स्वयं अतिक्रमण हटाने नोटिस दिया गया था। परन्तु अवैध कब्जाधारियों अमीर खान, कालू पाटकर, सुनीता हरपाल, एवं अन्य ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था। आज आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया । इस मौके पर मोहन नगर थाना पुलिस ए.एस.आई भीखम साहू, नवीन यादव, ओम प्रकाश देशमुख रोशनी ठाकुर आदि उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *