तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : जिलें में चल रहे लाॅकडाउन की वजह से षराब दुकानें बंद है। दुकानों से आॅनलाइन डिलीवरी ही की जा रही है। लेकिन इसका फायदा पड़ोसी राज्य के तस्कर उठा रहे है और बाॅर्डर पार कर छत्तीसगढ़ में महाराश्ट्र की षराब खपा रहे है। डोंगरगढ़ पुलिस ने चार तस्करों को पकड़नें में सफलता हासिल किया है। टीआई अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि 30 मई को सुबह सूचना मिली कि दो मोटर साइकिल में बोरतलाव की ओर से चार युवक षराब लेकर डोंगरगढ़ की ओर आ रहे है। चैथना तिराहा के पास आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने षराब तस्करी करतें हुए कैलाष पिता महेष यादव 27 वर्श निवासी षास्त्री वार्ड गोंदिया, राहुल पिता लखन यादव 21 वर्श निवासी छोटा गोंदिया, अतुल पिता लक्षण बोबचे 21 वर्श निवासी पांगोली रोड छोटा गोंदिया व रजनीष पिता माखन यादव 21 वर्श निवासी पांगोली रोड छोटा गोंदिया को गिरफतार किया है। आरोपियों के पास से तीन-तीन पेटी संत्री महाराश्ट्र निर्मित षराब जब्त किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34, 2 के तहत कार्रवाई की गई।
लाॅकडाउन में जिलें की शराब दुकानें बंद, पड़ोसी राज्य के तस्कर खपा रहे शराब

