जांजगीर। कोरोना मामलों में लगातार कमी को देखते हुए 1 जून से जांजगीर जिला अनलॉक हो जाएगा। अनलॉक में शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है। होटल-रेस्टोरेंट से रात 9 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। इस संबंध में कलेक्टर यशवंत कुमार ने आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के कम होते आंकड़े के बीच बीजापुर जिले को एक जून यानि कल से अनलॉक किया जा रहा है, कुछ रियायतों के साथ यहां नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश जारी किया गया है।
1 जून से अनलॉक हो जाएगा जांजगीर जिला, दुकानें खोलने का समय तय
