प्रांतीय वॉच

सेवा ही संगठन के तहत भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा जरूरतमंदो को सूखा राशन मास्क का वितरण

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मैनपुर मंडल द्वारा प्रत्येक बुथ स्तर, शक्ति केंद्रों में सूखा राशन एवं मास्क वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा व मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा 10 शक्ति केंद्रों में ग्राम जिडार, जाड़ापदर, हरदीभाठा, नहानबिरी, मैनपुर कला, बरगांव, अरगड़ी, गरहाडीह, कोकड़ी, इंदागांव में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगो को सूखा राशन व कोरोना टीका लगाने जागरूक किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को समर्पित गौरवशाली 7 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह सफल रहा, राष्ट्रीय नेतृत्व व छ.ग. भाजपा द्वारा प्रदेश संगठन के आवाहन व जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा आज 31 मई को सेवा ही संगठन कार्य के तहत मोदी जी के 7 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में लोगों के सेवा हेतु भाजपा कार्यकर्ता गण घर घर जाकर जनता को मास्क सूखा राशन चावल, दाल, साबुन जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया साथ ही टीका लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सूखा राशन वितरण में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री मनोहर बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, रामस्वरूप साहू, राजेंद्र तिवारी, हरीनाथ यादव, प्रदीप शर्मा, दैनिक राम मंडावी, कृष्ण कुमार नेताम, महेश सिन्हा, राजेंद्र पांडे, नंदनी किशोर नेताम, कुमारी बाई पटेल, नंदिनी पांडे, रोहित सिन्हा, पुस्तम कपिल, हरीश मांझी, इमरान रजा, राजू साहू, श्रीमती सरिता ठाकुर, सुजान सिंह राजपूत, खाम सिंह,, कोमल टांकोधर यादव, शिव प्रसाद, दशरथ, घासीराम, नर्सिंग, बीरबल श्रीमती सोमवारी बाई, श्रीमती ललिता बाई, तिलक बाई, कांताबाई, लालाराम, श्रीमती पार्वती सिन्हा, भगवान सिंह यादव, सुमित्रा बाई, रघुलाल आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत जरूरत मंदो को सूखा राशन मास्क का वितरण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *