स्वपनिल तिवारी/पिथौरा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आवाहन पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में हर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत पिथौरा मंडल के समूचे 9 शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर कोरोना से बचाव हेतु ग्रामीण जनों को फेस मास्क वितरण कर लगाने हेतु प्रेरित किया साथ ही वैक्सीन लगवाये जाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया इसी कड़ी में शक्ति केंद्र सरकड़ा में भाजपाइयों ने ग्रामीणों को मास्क वितरण कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाने की अपील की । ज्ञात हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन है अभियान में लगातार सेवा निभा रहे है ग्राम सरकड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने बताया कि सभी केंद्रों में भाजपाजनो द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, वितरण किये जा रहे है सेवा ही संगठन से ग्रामीण प्रेरित होकर हिस्सा ले रहे है कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल कार्यक्रम के प्रभारी विरेंद्र तिवारी सह प्रभारी आलोक त्रिपाठी ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र डड़सेना ,रवि डड़सेना ,निशु माटा उपस्थित थे…
पिथौरा मंडल के 9 शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जनों को फेस मास्क का किया वितरण, लोगो से लगाने की अपील

