प्रकाश नाग/केशकाल : केंद्र में मोदी सरकार के आज दो साल पूरे हो गए हैं, वहीं अगर 2014 से जोड़ें तो केंद्र में मोदी सरकार ने 7 साल पूरे कर लिए हैं। बीजेपी ने इस दिन को सेवा ही संगठन के रूप में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत केशकाल व बड़ेराजपुर ब्लॉक में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं हेतु निर्धारित अलग अलग शक्ति केंद्रों में जाकर ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाइजर, सूखा राशन आदि का वितरण कर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।
आपको बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा के आवाह्न व कोंडागांव भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशन पर जिले के समस्त 10 मंडलो के अंतर्गत 112 शक्ति केंद्रों में सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में केशकाल मण्डल अंतर्गत जिला महामंत्री आकाश मेहता, मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी, पार्षद नवदीप सोनी, गीता ध्रुव व बड़ेराजपुर मण्डल अंतर्गत अनिता नेताम जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पा सोनी जिला कार्यकारिणी सदस्य, मीना सेठिया, गोमती जैन, कौशल्या कश्यप, सतवंती पांडे, नवली नेताम द्वारा निर्धारित शक्ति केंद्रों में जाकर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और सैनिटाइजर, मास्क और ऑक्सीमीटर के साथ-साथ कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं वितरित किया गया और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।