क्राइम वॉच

4 साल मासूम को अपहरण कर अनाचार करने का प्रयास करने वाले आरोपी को ग्रामीण की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक द्वारा 4 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ अनाचार करने का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीम ने जंगल मे घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत शनिवार सुबह 4 साल की बच्ची अपने घर सामने खेल रही थी इसी बीच खालेमुरवेंड डोडरापाल निवासी विकास कुमार वट्टी उम्र 25 वर्ष ने बच्ची का अपहरण कर जंगल की ओर ले गया। जैसे ही परिवार वालो को पता चला तो उन्होंने तत्काल धनोरा पुलिस को सूचना दिया। उक्त मामले में थाना धनोरा में भा.द.वि की धारा 363, 376, 511 व 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया गया था। ततपश्चात कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व एसडीओपी अमित पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी सोनसाय शोरी के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल रवाना हुई। गांव के समीप ही सड़क किनारे बाइक को खड़ा कर आरोपी जंगल कर अंदर बच्ची को ले जाकर अनाचार करने का प्रयास कर ही रहा था कि मासूम बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों ने जंगल मे घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचे और पुलिस को सुपुर्द कर दिए ।

एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने नाबालिग को अपहरण कर जंगल मे छोड़ हुआ था फरार

इस विषय पर जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी सोनसाय शोरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पता चला कि इस युवक ने एक वर्ष पूर्व भी धनोरा थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय बच्ची घर से अपहरण कर जंगल मे ले गया था। लेकिन जैसे ही गांव में हल्ला हुआ ग्रामीण बच्ची को ढूंढ़ने निकले तो उन्हें देख कर आरोपी बच्ची को जंगल मे ही छोड़ कर फरार हो गया था जिसके चलते पुलिस आरोपी को पकड़ नही पाई थी। उक्त मामले में पूर्व ही धारा 363, 354 व 8 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है। तब से आरोपी का पुलिस लगातार तलाक कर रही थी ।

आरोपी चोरी के बाइक से मासूम को किया अपहरण

केशकाल थाना में 27 मई को बाईक चोरी का रिपोर्ट दर्ज किया गया जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध का खोज बिन में जुट गए थे इसी बीच नाबालिग बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी के पास से उक्त बाईक को जप्त किया गया । आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक सोन सिंह सोरी,उप निरीक्षक संजय सिंदे, एएसआई रजऊ सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहू, आरक्षक सुरेश,चुन्नी लाल कुजूर, महिला आरक्षक आशो मरकाम ,यशोदा शामिल रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *