रायपुर वॉच

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने नरेंद्र मोदी को देश का सर्वाधिक असफल प्रधानमंत्री बताया, कहा- उनकी नीतियों से हर वर्ग परेशान

Share this

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देश और दुनिया से पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश आ रहे हैं। इस अवसर को भाजपा सेवा दिवस के तौर पर मना रही है। वहीं, मोदी सरकार के सात 7 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

रविंद्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए रविवार को कहा कि पीएम मोदी देश के सर्वाधिक असफल प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने देश की कई ईकाइयों को बेचेने का काम किया है। मोदी की नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सुप्रीम कोर्ट तक ने मोदी सरकार को फटकार लगाई है, कोरोना से हुई मौत का जिम्मेदार मोदी सरकार है।

7 साल पूरे करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात साल पूरे होने पर मोदीजी को हार्दिक बधाई और समस्त एनडीए परिवार को शुभकामनाएं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे. हमारे करोड़ों कार्यकर्ता आज एक लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा। उन्होंने आगे लिखा कि आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित और वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *