देश दुनिया वॉच

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े की मुंगेली पुलिस ने कराई शादी

Share this

​​​​​​​मुंगेली : कोरोना संक्रमण काल में रोज ही पुलिस का सख्त और बुरा चेहरा ही सामने आ रहा है। कहीं लॉकडाउन में लोगों को पीटा जा रहा है, तो कहीं ज्यादती हो रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस का काम चर्चा का कारण बन गया है। प्यार करने पर युवक-युवतियों को उनके परिजनों ने घर से निकाल दिया था। उनके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का पता मुंगेली जिले की पुलिस को चला तो दोनों की शादी करा दी। अब दोनों कह रहे हैं, पुलिस मारती ही नहीं साहब, प्यार करने वालों का घर भी बसाती है। जानकारी के मुताबिक, सरगांव क्षेत्र के त्रिभुवनपुर निवासी भोला प्रकाश कुर्रे और गांव की ही रहने वाली कीर्ति घृतलहरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस पर युवक-युवतियों ने अपना घर छोड़ दिया और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसका पता परजिनों को चला तो उन्होंने दोनों का परित्याग कर दिया। इससे दुखी होकर दोनों गांव छोड़कर चले गए।

युवक-युवतियों ने अपना घर छोड़ दिया और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसका पता परिजनों को चला तो उन्होंने दोनों का परित्याग कर दिया। इससे दुखी होकर दोनों गांव छोड़कर चले गए।

कोरोना संक्रमण फैला तो लौटे, युवती हो गई गर्भवती
इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। वहीं इसके बाद कोरोना संक्रमण फैल गया। ऐसे में मजबूरी के चलते दोनों गांव लौट आए। यहां एक बार फिर दोनों के परिजनों ने उनका तिरस्कार कर दिया। इससे परेशान होकर युवक थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी बात बताई। युवती से भी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों की शादी कराने की जिम्मेदारी ले ली।

परिजनों को समझाया और रीति-रिवाज से कराई शादी
इसके बाद TI केसर पराग ने दोनों परिवार के लोगों को समझाया। उनके मानने पर सामाजिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी चक्रवाय धाम में कराई गई। इसमें परिजनों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा गया। युवक और युवती दोनों पक्षों से पुलिसकर्मियों के साथ 8 लोग शामिल हुए। उन्होंने ही दोनों का आशीर्वाद भी दिया। फिलहाल पुलिस के इस काम की अब प्रशंसा हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *