- युवा कांग्रेस को जरूरतमंद तक सूखा राशन व दवाइयां पहुचाने हेतु निर्देश दिए
आफताब आलम/बलरामपुर : सरगुजा जिला पंचायत सदस्य व सरगुजा राजकुमार आदित्येश्वर शरण सिंहदेव(आदि बाबा) ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर से फोन के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने बलरामपुर जिले में कोरोना की स्तिथि तथा यात तूफान के बारे में जायजा लिया । उन्होंने बताया कि यात तूफान बलरामपुर जिले में 26 मई से 28 मई के मध्य गुजरने की संभावना है । आदित्येश्वर सिंह देव (आदि बाबा) ने इस स्तिथि में बलरामपुर युवा कांग्रेस को अलर्ट रहने को कहा, बलरामपुर जिले में आम जन तक राहत पहुचाने के निर्देश दिये, युवा कांग्रेस को जरूरतमंद तक सूखा राशन व दवाइयां पहुचाने हेतु निर्देश दिए।

