आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एक माह पूर्व अपर कलेक्टर रहे विजय कुजुर कोरोना के जंग में हार गए और उनकी मृत्यु हो गई। मृदुभाषी और सबकी सहयोग करने वाले स्वर्गीय विजय कुजुर कोरोना संक्रमित थे। जिनका उपचार अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था। इसी बीच 24 मई सोमवार के दिन शाम के वक्त कोरोना के जंग में हार गए गौरतलब हैं l कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे स्वर्गीय विजय कुजुर पिछले माह तक जिले के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। तत्पश्चात लगभग एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए स्वर्गीय विजय कुजुर रामानुजगंज के अपर कलेक्टर न्यायालय में भी लिंक कोर्ट लिया करते थे। यह दंतेवाड़ा और जशपुर जिले में भी अपर कलेक्टर के पद पर सेवा दी थी। इनके निधन के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई है यहां बताना जरूरी होगा कि एक माह पूर्व हुए सेवानिवृत्त स्वर्गीय विजय कुजुर कलेक्टर श्याम धावडे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना कि थी।
अपर कलेक्टर रहे विजय कुजूर अंतत: कोरोना से जंग हार ही गए, अम्बिकापुर के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

