प्रांतीय वॉच

चेक पोस्ट पर प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को पुलिस की मदद से स्वस्थ केंद्र पहुचाया गया , महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म, परिवार में खुसी की लहर

Share this

आफताब आलम/बलरामपुर : जिले के धनवार चेक पोस्ट पर आज पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया आपको बता दें कि,धनवार स्थित अन्तर्राजिय कोरोना जांच नाका पर आज अचानक लगभग तीन सौ की संख्या में मजदुर पहुंच गए थे।जो उत्तरप्रदेश से आ रहे थे,और उन्हें बिलासपुर,रायपुर व रायगढ़ क्षेत्रों में जाना था।जब तक उनका कोरोना जांच किया जा रहा था।इसी बीच उनमें से एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा उठा जिसके बाद वहां पर मौजूद बसन्तपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे तथा वाड्रफनगर तहसीलदार द्वारा तत्काल उस महिला को सहायता प्रदान कराते हुए अपने ही वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां उक्त महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ भी काफी खुश नजर आए। वहीं उक्त महिला के परिजन भी प्रशासन का धन्यवाद करते नजर आए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *