■ 6 दिन पहले ही पीडीएस चावल खरीदने के तहत की गई थी कार्यवाही…!!
■ कलेक्टर द्वारा बनाएंगे निगरानी समिति के द्वारा औपचारिकता पूरी कर शटर से सिल हटाकर शटर उठाया गया…!!
■ कलेक्टर द्वारा बनाएंगे निगरानी समिति के द्वारा औपचारिकता पूरी कर शटर से सिल हटाकर शटर उठाया गया…!!
अक्कू रिजवी/कांकेर : आज से 6 दिन पूर्व 19 मई को अन्नपूर्णा पारा में चावल की दुकान चलाने वाले नासिर भाई की दुकान में छापा मारकर निगरानी समिति ने लगभग 25 00 किलो चावल पकड़ा था और दुकान सील कर दी गई थी । साथ ही ₹10,000/ जुर्माना भरने का भी निर्देश दिया था ।आज नासिर भाई ने कुल 2250 किलो चावल का पक्का बिल जोकि धमतरी के थोक व्यापारी का है, लाकर प्रशासन के सामने पेश कर दिया है । इसके पश्चात अपर कलेक्टर महोदय ने ₹10000 /जुर्माना वसूल हो जाने के बाद दुकान की सील बंदी हटाने एवं दुकान संचालन के आदेश दे दिए । अब मात्र 182 किलो चावल ही बच गया है जिसका बिल नहीं है। इसलिए इतना ही चावल राजसात किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि दुकानदार ने पक्का बिल लाकर औपचारिकता पूरी कर दी है तथा 10,000/ का जुर्माना भी बिना किसी आपत्ति के सरकारी खजाने में जमा कर दिया है, अतः यह मामला अब समाप्त समझा जाए।

