बिलासपुर : ताउ ते के बाद अब देश के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है। इस तूफान के सोमवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व (SER) रेलवे ने अब तक 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें आज से 30 मई तक कैंसिल रहेंगी। इसके चलते हावड़ा, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई का सफर संभव नहीं हो सकेगा।
इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
25 व 26 मई को 02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल
25 व 29 मई को 02833 अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल
25 व 26 मई को 02810 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल
24 व 28 मई को 02809 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल
25 व 26 मई को 02280 हावड़ा-पुणे स्पेशल
24 व 25 मई को 02279 पुणे-हावड़ा स्पेशल
25 मई को 02906 हावड़ा-ओखा स्पेशल
30 मई को 02905 ओखा-हावड़ा स्पेशल
26 मई को 02260 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल
25 मई को 02259 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल
25 मई को लोक मान्य तिलक टर्मिनस से छूटने वाली 02255 एलटीटी-कामाख्या स्पेशल
एक दिन पहले 6, उससे पहले 11 ट्रेनों को किया गया था रद्द
रायपुर से गुजरने वाली और 6 ट्रेन रविवार को कैंसल हुई थी। इससे पहले तूफान को लेकर शनिवार को 2 जबकि शुक्रवार को 9 रेल गाड़ियों का संचालन रद्द किया गया था। ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यास चक्रवात की चेतावनी के कारण इन्हें 24 मई से लेकर 29 मई तक के लिए रोका गया है। इनमें पुरी, अजमेर, अहमदाबाद और सूरत के लिए आने-जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

