क्राइम वॉच

कार से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, उछलकर गिरे युवक; एक की मौत, दूसरा घायल

Share this

​​​​​​​अंबिकापुर : अंबिकापुर में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा कार और तेज रफ्तार स्कूटी की भिड़ंत से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग निकलने लगी। स्कूटी सवार दोनों युवक हवा में उछलकर दूर गिरे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

मायापुर चांदनी चौक निवासी विक्की शुक्ला (20) और गुदरी चौक निवासी जयसिंह (22) स्कूटी पर रविवार देर रात 12.30 बजे कहीं निकले थे। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास प्रतापपुर चौक पर एक कार निकली। उसी दौरान दूसरे साइड से तेज रफ्तार में आई स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही सड़क से चिंगारी और आग की लपट दिखाई दी। बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे। वहीं, कार आगे जाकर पलट गई।

घटना के बाद से कार छोड़कर भागे सवार लोगों का पता नहीं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने विक्की शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का उपचार जारी है। हादसे के बाद से कार चालकों का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। उसमें दिखाई दे रहा है कि अचानक से कार के सामने स्कूटी आ गई। कार पर कोरोना ड्यूटी को लेकर पोस्टर भी चस्पा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *