- बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए है तैयार
तापस सन्याल/ भिलाई : कोविड-19 संक्रमण को महामारी घोषित किए हुए लगभग एक साल बीत चुका है। जब दुनिया भर में कोरोना वायरस के व्यवहार के बारे में बहुत कम जानकारी थी और हर कोई अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रहा था उस वक्त विश्व स्तर पर, मेडिकल बिरादरी ने इस अंजान मोड़ पर भी लोगों का जीवन बचाने के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ। आज यही दृढ़ता व समर्पण बीएसपी के जेएलएन अस्पताल के कोविड टेस्टिंग टीम ने दिखाई है।
कोविड टेस्टिंग निरन्तर जारी
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जेएलएन अस्पताल में कोविड गतिविधियों को प्रारंभ करते हुए अस्पताल में कोविड टेस्टिंग प्रारंभ की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता की पहल पर और ईडी, (एम एंड एचएस) डॉ एस के इस्सर के निर्देशों के तहत और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से अगस्त, 2020 में जेएलएन अस्पताल व रिसर्च सेंटर में कोविड सैम्पल कलेक्शन लैब प्रयोगशाला की स्थापना की गई। तब से अब तक लगातार कोविड टेस्टिंग जारी है।
तीनों प्रकार की होती है जांच
स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा की जाने वाली इस टेस्टिंग में कोरोना वायरस (कोविड) संक्रमण का पता लगाने के लिए नाक और गले से स्वैब लिया जाता है और इस स्वैब के माध्यम से रैपिड एंटीजन डिटेक्शन मेथड, ट्रू-नाट मेथड, आरटी-पीसीआर मेथड से जांच की जाती है।
इनडोर रोगियों के जांच की अलग व्यवस्था
सभी कार्य दिवसों में सामान्य पाली में सभी ओपीडी रोगियों और इनडोर रोगियों को कवर करने के लिए तकनीशियनों और डेटा ऑपरेटर को शामिल करते हुए दो टीमों का गठन किया गया।

