बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : जिला सुकमा में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। सुकमा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सम्पूर्ण लॉकडाउन होने के पश्चात भी कुछ व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए। क्षेत्र में नियुक्त नोडल अधिकारी श्री जे के प्रसाद एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले/ मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप 127 लोगों से कुल 15 हजार 730 रुपए अर्थदंड वसूला गया। सुकमा जिला में आगमी 01 जून तक आंशिक छूट के साथ लॉकडाउन प्रभावशाली हैं। जिसमें प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही, 127 लोगों से वसूला गया 15 हजार का अर्थदंड

