यामिनि चंद्राकर/छुरा : छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहझर और ग्राम पंचायत खट्टी आश्रित ग्राम ओवन के बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिलकर किसानों से मिलकर उनके दर्द साझा करते हुए,खेतों में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने हालतों का मुआयना किया। किसानों की फसल कंही कंही 5% तो कंही 0% ही रबी फसल बच पाया है। कई लोग अपने खुद के खेत तो कुछ लोग रेग में लेकर धान का फ़सल लगाए थे।लोग पानी के लिए लो वोल्टेज और बिजली की समस्या से जूझते हुए, ले देकर अपनी फसल तैयार कर पाएं थे,और फसल काटने की तैयारी के बीच लेकिन अचानक हुए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है।वैश्विक कोरोना महामारी और इस आपदा व रासायनिक खादों के मूल्य वृद्धि से किसानों के चेहरे पर चिन्ता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
श्रीमति साहू ने कहा कि,छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी भुपेश बघेल जी की सरकार ने तत्काल जिला कलेक्टरो को किसानों के फसलों के नुकसान के आंकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाने का आदेश जारी कर दिया है।इस वर्ष जलकर की राशि को माफ करते हुए ,राजीव गांधी किसान निधि की प्रथम किश्त जारी कर दिया है।जिससे किसानों को राहत मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने किसानों के नुकसान के लिए 20हजार रुपये मुआवजा राशि प्रति एकड़ के हिसाब से देंने की मांग प्रशासन से किया है। श्रीमती के दौरे में जनपद सदस्य मंजू ध्रुव, सुखबति टांडे,पूर्व जनपद सदस्य लक्ष्मी ध्रुव,कांग्रेस कार्यकर्ता भानु वर्मा सहित पंचगण और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

