प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने किया आदर्श गौठान चरोटा का आकस्मिक निरीक्षण, कड़कनाथ मुर्गीपालन, पशुपालन और वर्मी खाद निर्माण का किया अवलोकन

Share this

सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से तैयार किए गए वर्मी खाद का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी खाद के विक्रय हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान परिसर में गंगा मैय्या स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कड़कनाथ मुर्गीपालन का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं को लगन और मेहनत के साथ मुर्गीपालन कर स्वावलंबी बनने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गौठान परिसर में कान्हा पशुपालन स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे पशुपालन का अवलोकन कर पशुओं के लिए चारा, दुग्ध उत्पादन तथा आमदनी आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा तथा उसकी देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान परिसर में सब्जी फसल उत्पादन हेतु भी उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी डाॅ. टी.डी.देवांगन और स्वसहायता समूह के सदस्य आदि उपस्थित थे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *