- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने कहा नगर की जनता को 12 महीनो होगी पर्याप्त जल आपूर्ति
स्वपनिल तिवारी/पिथौरा/बसना : 8.75 करोड़ से बनने वाले सिरको जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन मुख्य अतिथि वनविकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से आन लाइन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल ,विधायक प्रतिनिधि श्री मंजीत सलूजा जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीतौकीर दानी इस्तियाक खैरानी जी जी जिला उपाध्यक्ष श्री तनवीर सईद जी पूर्व मंडी सदस्य और विजय साहू जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने शिलालेख पट्टी का अनावरण कर भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का इस योजना हेतु आभार जताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल में कहा की मेरे कार्यकाल में हम ने इस योजना की मांग की थी जिससे नगर की जनता को बारहो महीने पर्याप्त जल आपूर्ति हो सके जो अब साकार होने जा रहा है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है और रहेगा की नगर की जनता को बिजली जल व स्वच्छता की व्यवस्था आसानी से मुहैया हो जाए। विधायक प्रतिनिधि मंजीत सलूजा ने कहा की इस योजना के प्रारंभ होने से जल आपूर्ति व्यवस्थित एवं सुगम होगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक दास ने एवं आभार प्रदर्शन सी एम ओ अशोक कुमार शलामे ने किया।

