किरीट ठक्कर/गरियाबंद। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गिरिप्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में थाना सीटी कोतवाली के समक्ष भाजपा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप भोंसले, प्रहलाद ठाकुर प्रकाश यादव भीम साहू द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
टूलकिट मामले में सीटी कोतवाली के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
