प्रांतीय वॉच

बस्तर कमिश्नर एवं सुकमा कलेक्टर ने समाज प्रमुखों से चर्चा कर सिलगेर क्षेत्र में शान्ति स्थापना हेतु पहल करने की अपील करी

Share this
  • बीजापुर कलेक्टर एवं एसपी भी रहे मौजूद*
  • सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सिलगेर क्षेत्र के लोगों को समझाईश देने कही बात
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा :  कमिश्नर बस्तर संभाग जीआर चुरेन्द्र सहित कलेक्टर सुकमा श्री विनीत नन्दनवार और बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं एसपी बीजापुर श्री कमलोचन कश्यप ने आज सिलगेर ईलाके में शान्ति स्थापित करने की दिशा में सिलगेर में ग्रामीणों से चर्चा कर वापस आये समाज प्रमुखों से तर्रेम में रूबरू भेंट किया। उन्होंने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से सिलगेर क्षेत्र में शान्ति स्थापना के लिए भरसक कोशिश किये जाने का आग्रह किया। वहीं इस क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान इत्यादि कार्यों की स्वीकृति एवं निर्माण के बारे में अवगत कराया। इसके साथ पेयजल के लिए हेण्डपम्प एवं सोलर ड्यूल पम्प स्थापना एवं तालाब,डबरी निर्माण,भूमि समतलीकरण और खेती-किसानी को बढ़ावा देने सहित आजीविका के साधनों के विकास की ओर हरसंभव प्रयास करने आश्वस्त किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कोविड संक्रमण के मद्देनजर किसी भी स्थिति में एक जगह बड़ी संख्या एकत्रित नहीं होने के लिये ग्रामीणों को समझाईश देने कहा। वहीं मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, समय-समय पर साबुन से हाथों को धोने और भीड़ वाले जगहों पर जाने से बचने के लिये लोगों को सतर्क रहने की परामर्श देने कहा। इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों ने सिलगेर ईलाके में शान्ति स्थापना के लिये क्षेत्र के लोगों से चर्चा कर उन्हें समझाईश देने की बात कही। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा किये जाने का आग्रह किया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *