प्रांतीय वॉच

6 दशकों से जनसेवा की मिसाल बनी बीएसपी का जनस्वास्थ्य विभाग

Share this
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के अहम कार्य को बड़ी कुशलता से दिया अंजाम

तापस सन्याल/भिलाई : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का एक ऐसा विभाग जो हर किसी की जिंदगी से जुड़ा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर में भिलाई टाउनशिप में रह रहे प्रत्येक परिवार इस विभाग की सेवा जरूर प्राप्त की है। हर किसी की जिंदगी से जुड़े इस विभाग का नाम है जनस्वास्थ्य विभाग। सेल-बीएसपी के इस विभाग ने भिलाई टाउनशिप को स्वच्छ रखने से लेकर विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों तक अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। कोरोना महामारी में इस विभाग ने शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ सेनेटाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे रहा है। इन सभी कार्यों के साथ-साथ इस विभाग द्वारा बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में हुए जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी करने का अहम कार्य भी बड़ी कुशलता व संवेदनशीलता के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

सेक्टर-9 अस्पताल में हुए जन्म व मृत्यु के लिए है प्राधिकृत

इस विभाग के कर्मठ उप महाप्रबंधक श्री के के यादव बताते है कि कोरोनाकाल में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को जारी करने में उनके विभाग के लोगों ने दिन-रात एक कर दिया है। बीएसपी के जनस्वास्थ्य विभाग में सरकार द्वारा प्राधिकृत रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यालय को बीएसपी के जेएलएन अस्पताल, सेक्टर-9 में हुए सभी जन्म व मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। इस प्राधिकृत केन्द्र में रजिस्ट्रार जनरल आॅफ इंडिया (आरजीआई) के निर्धारित साॅफ्टवेयर से ही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाते है। इस हेतु रजिस्ट्रार जनरल आॅफ इंडिया द्वारा इस साॅफ्टवेयर में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से ही यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *