प्रांतीय वॉच

मिलन मार्केटिंग मालिक के गोदाम सरंगपाल से 15 लाख रुपए का जर्दा गुटख़ा जप्त : विमल सिंह

Share this

■ बिना लाइसेंस गुटख़ो का कर रहा था व्यापार , छापामार दल को आते देख ग्राहक भागे….!!
■ मिलन मार्केटिंग के मालिक ने किया दरवाज़ा बंद सैकड़ों बोरे पान मसाला तथा तंबाकू ज़ब्त सरंगपाल गोदाम से..!!
■ पुराने बस स्टैंड में देवांगन पान सेंटर से लेकर मिलन मार्केटिंग तक का किया था सफर…!!

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर में निगरानी समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 22 मई 2021 को एस डी एम श्री उमा शंकर बन्दे के नेतृत्व में श्री विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी ,श्री महेंद्र श्याम कार्तिक, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका कांकेर, श्री नीरज कुमार नायब तहसीलदार कांकेर, श्री निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, श्री नंद किशोर हिरवानी, नमूना सहायक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सेन चौक स्थित मिलन मार्केटिंग में जांच करने पहुँची। इनके पहुँचते ही बाहर खड़े ग्राहक मौक़े से भाग गए। एवम् मिलन मार्केटिंग के मालिक द्वारा दरवाज़ा अंदर से बंद कर दिया गया। (कल शुक्रवार को भी इस दुकानदार ने इसी तरह दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया था । ) एक घंटे तक लगातार खटखटाने के बाद भी नहीं खोलने पर संयुक्त टीम एस डी एम सहित सरंगपाल में स्थित एक गोदाम में पहुँची। वहाँ पूछने पर रामनंदन देवांगन मिलन मार्केटिंग वाले का गोदाम होना बताया गया। उसके बाद रामनंदन द्वारा गोदाम का दरवाज़ा खोलने पर 298 बोरी आशिक़ी पान मसाला, 423 बोरों वीसी तंबाखू जिसकी कीमत 14 लाख 90 हज़ार रुपये का बिना लाइसेंस के भंडारण किया जाना पाया गया और मौक़े पर बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके कारण आशिक़ी पान मसाला का नक़ली के संदेह के आधार पर नमूना जांच के लिए भेजा गया एवम् 298 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाखू को जांच रिपोर्ट आने तक के लिए ज़ब्त करते हुए गोदाम सीज़ किया गया।
प्रशासन की इस ज़बरदस्त कार्यवाही की खबर शहर में पहुंचते ही तहलका मच गया। आम जनता में चर्चा है कि यह दुकानदार आज से कुछ ही वर्ष पहले तक पुराना बस स्टैंड में एक छोटी सी दुकान चलाता था लेकिन गुटखा पान मसाला के व्यापार तथा कालाबाजारी के चलते आज यह आदमी कई गोदामों का मालिक है और इसका मिलन मार्केटिंग ब्लैक मार्केटिंग तथा जमाखोरी के लिए ही प्रसिद्ध है। निश्चित रूप से इसकी सांठगांठ सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों में से किसी न किसी से अवश्य रही होगी । तभी यह हालत है कि उसके एक ही गोदाम में 15 लाख का माल मिला । ऐसे कई गोदाम और होंगे, जहां तक कानून के लंबे हाथ अभी नहीं पहुंचे हैं।

विगत वर्ष का हीरो भी यही व्यापारी था

पिछले वर्ष के लॉकडाउन काल में भी इस व्यापारी ने गुड़ाखू तंबाकू की जमकर ब्लैक की थी और लाखों रुपए नंबर 2 से कमा लिए थे । शहर के लोगों को याद है कि उस समय गुड़ाखू की ₹5/ वाली डब्बी ₹80/ तक बिकी थी। इस शिकायत को सुनकर गत वर्ष नगरपालिका की टीम ने सीएमओ के नेतृत्व में इस व्यापारी के यहां छापा मारा था और जंगी स्टॉक बरामद भी किया था लेकिन कुछ नेताओं के बीच बचाव से इस व्यापारी को संरक्षण मिल गया और कोई विशेष कड़ी कार्यवाही नहीं हो पाई थी लेकिन इस वर्ष आखिरकार इस जमाखोर ब्लैक मार्केटिंग वाले को फँसना ही पड़ा, अब कांकेर की जनता दिलचस्पी के साथ देखेगी कि आपदा को अवसर में बदलकर काला बाज़ार करने वाले को क्या सज़ा होती है….?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *