अक्कू रिजवी/कांकेर : प्रशासन ने कांकेर शहर में अनेक छापामार कार्यवाही के बाद चारामा का रुख किया है ।आज दिनांक 21/05/2021 को कलेक्टर कांकेर द्वारा गठित निगरानी टीम श्री विमल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री महेंद्र श्याम कार्तिक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, श्री निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, श्री जीवन कंवर, नगर पंचायत चारामा की संयुक्त टीम ने चारामा में स्थित हिंगलाज मसाले किराना दुकान में रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने के कारण 1000/ रुपये जुर्माना, महेंद्र किराना स्टोर प्रो, अनूप नाग चारामा को रेट लिस्ट चस्पा नही करने के कारण 1000/ रुपये जुर्माना लगाया। एवं सदर बाज़ार चारामा में एक जगह बैठकर सब्जी फल का बाज़ार लगाया गया था,जिसे निगरानी समिति और चारामा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हटाया गया। प्राप्त समाचारों के अनुसार कालाबाजारी मूल्यवृद्धि आदि के विरोध में गठित इस निगरानी समिति द्वारा की गई कार्यवाही से आम जनता में बहुत हर्ष तथा संतोष है। आशा की जाती है कि इन कार्यवाहियों से कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों में दहशत होगी और बाजार में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगेगी।
निगरानी समिति का रुख चारामा की ओर चारामा पहुंचते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू : विमल सिंह

