- वैश्विक आपदा के समय वन विभाग जरूरत मंद को आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा पेस की मानवता की मिशाल
आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के डेडिकेटेड कोविड़ हॉस्पिटल वाड्रफनगर को 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर , वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर, संयुक्त वन मंडला धिकारी वाड्रफनगर , परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक वाड्रफनगर द्वारा, कोवीड चिकित्सा अधिकारी एवं , एसडीएम ,व तहसीलदार, के साथ अन्य डॉक्टर की उपस्थिति में प्रदान किया गया l इस नेक कार्य का पूरा श्रेय लक्ष्मण सिंह , वन मंडला अधिकारी बलरामपुर को जाता है जिनकी प्रेरणा से वैश्विक आपदा के समय वन विभाग जरूरत मंद को थोड़ा सा सहयोग प्रदान कर पाया l अच्छी सकारात्मक सोच और प्रेरणादायी निर्णय के लिए वन परिवार की ओर से वन मंडल अधिकारी को साधुवाद और नमन वन विभाग वाड्रफनगर की टीम के द्वारा किया गया

