भरत मिश्रा/चिरमिरी/ कोरिया । कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एवं इसके बचाव के लिए हल्दीबाड़ी सब्जी मार्केट में सब्जी विक्रेताओं को मास्क व सामाजिक दूरियों व सैनिटाइजर लगाने के साथ- साथ एक साथ भीड़ न एकत्रित करने की सलाह देते हुए 61 सब्जी विक्रेताओ का कोरोना जांच कराया गया। जांच उपरांत सभी के टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आये।
तहसीलदार विभोर यादव ने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण को कम करना है यदि दुकानदार पॉजिटिव होंगे, तो उनसे ग्राहक संक्रमित होंगे। उक्त कोरोनो टेस्ट की कार्यवाही प्रतिदिन होगी एवं सभी को टेस्ट कराना आवश्यक है।
इस दौरान चिरमिरी थाना प्रभारी अश्वनी सिंह सहित थाना स्टाफ आरक्षक अमित जैन,अशोक मलिक, भानुप्रताप, इंद्रलाल पटेल,विनोद सोनी,सतीश कुमार सहित अन्य आरक्षक व स्वास्थ्य विभाग की टीम व राजस्व अमला का विशेष योगदान रहा।

