कमलेश रजक/मुंडा : ग्राम पंचायत ससहा में चल रहे मनरेगा कार्य के दौरान बजरंग दल ससहा के युवाओं ने श्रमिकों को कोरोना माहामारी से बचाव के बारे में जागरूक किया और वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुवे कहा कि अभी पुरे देश में कोरोना का कहर लगातार चल रहा हैं जिसको ध्यान में रखते हुए हम सब को सक्ति बरतना बहुत ही जरुरी हैं, बिना हाथ धोए हाथों से आँख मुँह या नाक न छुए, गले न लगे और न ही हाथ मिलाये सार्वजानिक जगह पर न थूके मास्क का उपयोग हमेशा करें।कार्य कर रहे 900 मनरेगा मजदूरों को मास्क का वितरण किया गया व लोगों को जागरूक करने में ग्राम पंचायत के जनप्रतनिधियों का भी सहयोग मिला। समाजिक कार्य कर रहे बजरंगियों के हौसला अब्जाई के लिए जिला पंचयात सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र मोनू साहू जनपद सदस्य पप्पू साहू सरपंच श्रीमति सेवती खर्से उपसरपंच कुंदन साहू खेलन साहू बजरंग दल ग्राम संयोजक परसदीप सुहेल सह.संयोजक चंदन फेकर सत्संग प्रमुख विजय साहू एवं सदस्य गण- नोहर साहू, कुनाल मानिकपुरी, राजू मानिकपुरी, लोमेश साहू, सूर्यकांत साहू, किशन साहू, शशिकांत साहू,हिमांशु साहू, चेतन साहू, आशीष सुहेल, लक्की साहू, डिगेश्वर साहू, आशीष साहू, डिगेन्द्र साहू पप्पू पाटकर, गुलशान साहू, सूर्यकांत साहू, खेलन साहू, किशन साहू, नागेश्वर साहू, रूपेंद्र साहू, केजराम साहू, दुर्गेश साहु, टिकेस्वर साहू,सोनू साहू, रूपेंद्र साहू, तरुण साहू, लारेंस धीवर, बिट्टू साहू नवीन साहू, राजू साहू उपस्थित थे।
वैक्सीन अवश्य लगवाए : मोनू साहू
आज समूचे विश्व कोरोना की आतंक से जूझ रहा है, ऐसे समय मे हम सबको संयम के साथ स्वयं की परिवार की सुरक्षा करना नैतिक जिम्मेदारी है हम अपने को और अपने अपने परिवार को सुरक्षित कर लिए तो पूरा जहां सुरक्षित हो सकता है। ऐसे समय मे सरकार भी अपनी सहयोग जनता को दे ही है हम सब भी जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए वैक्सीन लगावे यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है अफवाहों से बचे और किसी भी प्रकार की कोरोना सम्बंधित लक्षण होने पर तूरन्त जांच कराकर उपचार करे, इलाज कराए।

