रायपुर : छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज अपने निवास कार्यालय ’’स्पीकर हाऊस’’ में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि-श्री राजीव गांधी भारत के नव-निर्माण के स्वप्नदृष्टा थे । देश मे पंचायती राज का विस्तार एवं मतदान की उम्र 18 वर्ष कर युवाओं को मतदान का अधिकार श्री राजीव गांधी की देन रही है । उन्होने देश में संचार एवं कम्प्यूटर-क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया । उनकी व्यापक दृष्टि ने भारत को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की ।
विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

