कमलेश रजक/मुंडा : नगर पंचायत लवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू के विशेष उपस्थित में ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन के द्वारा आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया सबसे पहले राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद सुखा राशन वितरण, मास्क,सेनेटाइजर ,साबुन वितरण किया गया एव राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्तसाहन राशि किसानों के खाता मे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अतरित्त किया गया जिसकी जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया।आज विशेष रूप से आतंकवाद को जड से मिटाकर देश में सौहाद्र,भाईचारा की भावना स्थापना करने शपथ लिया गया। इस दौरान गुरुदयाल यादव अध्यक्ष ब्लाक लवन,देवी लाल बार्वे,मृत्युजय पाडेय पार्षद,अभिषेक पाडेय, मृत्युजय वर्मा,सतीष पाडे मनोज पाडेय,गोपी साहु,बनवारी बार्वे,धर्मेंद्र खुटे,ओमप्रकाश प्रभुवा,श्यामू विश्वकर्मा,पंकज साहु,विनोद अनंत,सुदर्शन बार्वे,नंदू वर्मा, मथीर यदु,लाला वर्मा,संतोष महादेव कोसले,लाला साहु हरालाल बार्वे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोध दिवस के रूप मे मनाया गया

