प्रांतीय वॉच

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने जरूरत मंदो को किया राशन वितरण

Share this

संतोष ठाकुर/तखतपुर l ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी तखतपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरत मंदो मज़दूरों तथा आम लोगों को मास्क, सेनेटाइजर ,साबुन, सूखा राशन का वितरण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रश्मि आशीष सिंह विधायक एवं संसदीय सचिव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें समस्त कांग्रेस जनों को विधायक द्वारा शपथ दिलाया गया। मंडी चौक में आम लोगों को सेनेटाइजर मास्क साबुन वितरण किए तत्पश्चात् सूखा राशन का वितरण , मुख्य मार्ग में लगभग 500 मास्क एवं 100 सेनेटाइजर 200 साबुन वितरण किए पुराना थाना परिसर में राजीव जी की छाया चित्र पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा शूमन अर्पित किए और अपने उद्बोधन में रश्मि आशीष सिंह ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति में कदम आगे बढ़ाया जिससे आज हम सबके हाथो में मोबाइल है मै उनको श्रद्धा शुमन अर्पित करती हूंl आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रश्मि आशीष सिंह विधायक, पुष्पा मुन्ना श्रीवास नगर पालिका अध्यक्ष, जितेंद्र पांडेय जिला पंचायत सदस्य, घनश्याम शिवहरे ब्लॉक अध्यक्ष, बिहारी देवांगन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ,मुन्ना श्रीवास, सुरेश ठाकुर , बाला ठाकुर, शिवनाथ देवांगन ,अवधेश शुक्ला ,मुकीम अंसारी, कैलाश देवांगन, हरविंदर हुरा ,लक्ष्मी यादव ,सुनील जागडे, चन्द्र प्रकाश देवांगन, विमला जांगड़े ,बसंत गुप्ता ,मो. अजमत हुसैन, मोहित सिंग ,राजा ठाकुर, मुकेश मसीह, मो जावेद ,शैलेन्द्र निर्मलकर, राजू ठाकुर, दुर्गेश आड़िल ,अमित मसीह, अजय केवट ,दसरथ सेमर ,जितेंद्र राज, सुखदेव ,मनोज ठाकुर ,पोमश पाटकर, बबलू गुप्ता, दिनेश देवांगन ,ओमप्रकाश देवांगन, कृष्णा देवांगन, सोनी चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *