प्रांतीय वॉच

आतंकवाद एवं हिंसा के विरोध में विद्युतकर्मियों ने ली शपथ

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में आज दिनांक 21 मई को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंक एवं हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल सहित दुर्ग क्षेत्र के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच षांति, सद्भाव कायम करते हुए विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय है कि षासन के निर्देषानुसार कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दृश्टिगत सुरक्षात्मक तरीके अपनाकर एवं पब्लिक गैदरिंग से बचते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय कक्ष में षपथ ली गई। कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता श्री तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता श्रीमती सनीली चैहान, निज सचिव श्री एन.ए.कुरैषी एवं श्री सुधीर ताम्रकर, विधि अधिकारी रष्मि षर्मा, प्रकाषन अधिकारी श्रीमती माया चन्द्राकर, अनुभाग अधिकारी श्री ए.के.गंजीर, निज सहायक श्री बी.एस.राजपूत, कार्यालय सहायक श्री प्रदीप रुसिया, श्रीमती लिसी बी.जार्ज, श्री इम्तियाज, श्री दीपक पसीने एवं श्री पुनेन्द्र पटेल सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ पर शपथ ली गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *