भरत मिश्रा/चिरमिरी/कोरिया। ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कोविड नियमो का पालन करते हुए टूल किट मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चिरमिरी थाना प्रभारी अश्विनी सिंह को ज्ञापन सौंप कर भाजपा नेताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराकर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त ज्ञापन में श्री सुभाष ने उल्लेखित किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, बी. एल. संतोष एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड से फर्जी एवं मन – गढंत समाचार प्रकाशित कर देश में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया है जो कि अपराध की श्रेणी में आता है तथा आई.पी.सी. की धारा एवं आई. टी. एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किये जाने योग्य है। उक्त अपराध 1245, 1 532 295g, 298, 499, 503, 504 एवं 505 के तहत संज्ञान मे लिये जाने योग्य है तथा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना किये जाने योग्य है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के विरुद्ध उपरोक्त धारा में अपराध पंजीबद्ध किये जाने योग्य हैं। उपरोक्त फर्जी एवं मनगढंत समाचार प्रकाशन में संलिप्त भाजपा नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है । उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेसी नेता अनिमेष सिंह एवं एनएसयूआई के जिला संयोजक निखिल यादव उपस्थित रहे।
टूल किट मामले में कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

