प्रकाश नाग/विश्रामपुरी : भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर शुक्रवार को कोंडागांव भाजपा किसान मोर्चा की टीम के द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कोविड-19 हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया। जिला कोंडागांव के अंतर्गत आने वाले पांचों ब्लॉक कोन्डागांव, माकडी, विश्रामपुरी, केशकाल, फरसगांव इन सभी ब्लाक के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्रो मे चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान में सहायता हेतु कोविड 19 हेल्प डेस्क उद्घाटन किया गया है। इसी क्रम में विश्रामपुरी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मे टिकाकरण सहायता केंद्र हेतु कोविड 19 हेल्प डेस्क का उदघाटन किया गया। साथ ही किसान मोर्चा के द्वारा मरीजों एवं उनके सहयोगियों को फल फूल बिस्किट वितरण किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम ने बताया कि आम जन के सहयोग के लिए इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है यह कार्यक्रम किसान मोर्चा के द्वारा निरंतर चलते रहेगा। इस अवसर पर सेवकराम नेताम पूर्व विधायक केशकाल, अंजोरी राम नेताम जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोंडागांव, किशन पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग, दुखाराम मरकाम भाजपा किसान मोर्चा, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवराम सलाम, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विश्रामपुरी सुरेंद्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रविंद्र पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री मनाराम मरकाम, शंकर मरकाम, सगराम मरकाम, गौरव शार्दुल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, पवन प्रधान जिला आईटी सेल जिला संयोजक, मनबोध नेताम पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, अशोक कुमार शार्दुल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, देवी सिंह कोराम एवं एवं अन्य किसान बंधुगण मौजूद रहे।

