सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस‘‘ संबंधी शपथ दिलाया। कलेक्टर ने शपथ दिलाया कि ‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। शपथ लेने वालों में अपर कलेक्टर श्री ए.के.बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।
आतंकवाद विरोधी दिवस: कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

