प्रांतीय वॉच

65 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share this
  • शौचालय में बोरी के अन्दर रखा हुआ था महाराष्ट्र की अंग्रेजी शराब

कमलेश रजक/मुंडा : लवन पुलिस ने 65 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। लवन चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला के निर्देश, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी सुभाष दास के पर्यवेक्षण में अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन जोशी पिता रमेशर जोशी उम्र 30 वर्ष ग्राम सरखोर का रहने वाला युवक है। जो अपने घर की बाड़ी तरफ बने शौचालय में एक प्लास्टिक की बोरी में रायल ब्लू व्हस्की 65 पाव अंग्रेजी शराब को ग्राहकों को बेचने के फिराक में छुपाकर रखा हुआ था। उक्त शराब की कीमत 9750 रूपये बताई जा रही है जिसे आरोपी युवक किशन जोशी ने महाराष्ट्र से अवैध शराब मंगाकर ग्राहकों को बेचा करता था। लवन पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपी के घर को घेराबंदी कर उक्त युवक को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसे न्यायालय पेश करने के उपरांत आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक मालिकराम भारद्वाज आरक्षक विष्णु खटकर कमलेश बर्मन त्रिलोकी बघेल रूपेश बघेल राकेश पाटले का प्रमुख योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *