प्रांतीय वॉच

पाटन के युवाओं के संपूर्ण विकास का हब होगा मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Share this
  • लगभग 4 एकड़ में बन रहे कांप्लेक्स के निरीक्षण के लिए पहुँचे कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य करने के निर्देश

तापस सन्याल/दुर्ग : पाटन शहर के युवाओं के लिए मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बेहद खास जगह होगी। 4 एकड़ में बन रहे इस कांप्लेक्स में इंडोर स्पोर्ट्स के ढाँचे के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा भी होगी। गार्डन, स्वीमिंग पुल आदि सुविधाओं से सुसज्जित इस परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी भी होगी जिसमें सभी विषयों से संबंधित अच्छी पुस्तकों का शानदार कलेक्शन होगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित अनेक निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही पूरे परिसर का लेआउट भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि खेल एवं युवा विकास के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जो भी बेहतर सुविधाएं इस कांप्लेक्स में हो सकती हैं उसे यहाँ उपलब्ध कराएं ताकि पाटन के युवाओं के लिए यह परिसर काफी उपयोगी हो सके। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने यहाँ विस्तार से मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने पाटन शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में भी समीक्षा की। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।
आडिटोरियम के निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने शहर में प्रस्तावित आडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *