- जांच में पहुचे तहसीलदार ने भी पाया दवाई वितरण केंद्र में एक्सपायर्ड दवाई
प्रकाश नाग/विश्रामपुरी/केशकाल : एक ओर पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा हैं वही दूसरी ओर विश्रामपुरी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी के दवाई वितरण केंद्र से एक्सपयारी दवाई वितरण करने की शिकायतें मिले पर एक कोरोना संक्रमित परिवार से मिलने पहुचे तो उसने बताया कि अस्पताल से झिक सल्फेट डिसपरसेबल का एक्सपयारी दवाईयां मिला है जिसके पडताल करने 9 बजे पहुचे तो वहाँ पर कोई भी स्टॉप नही थे अस्पताल परिसर में सुबह 8:30 बजे से ही मरीजों का डॉक्टर का इंतजार करते बैठे थे।
कोंडागांव जिला कोरोना संक्रमितो की संख्या एक और कम होती जा रही है लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में पॉजिटिव मरीजो की संख्या दिन-ब-दिन सामने आ रही है। साथ ही अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज भी अस्पताल पहुच रहे हैं लेकिन विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है सुबह 8:30 बजे से नई मरीज अस्पताल पहुच जाते हैं क्योंकि ओपीडी खुलने का समय सुबह 9 बजे है । मरीजो से शिकायत मिलने पर जब विश्रामपुरी अस्पताल में सुबह 9 बजे पहुचे तो कोई भी कार्यक्रम उपस्थित नही थे । 9:15 मिनट तक ओपीडी में न तो कोई कर्मचारी उपस्थित थे ना ही कोई जिम्मेदार डॉक्टर उपस्थित मिले।
मामले की जानकारी जब विश्रामपुरी तहसीलदार आशुतोष शर्मा को दिया गया तो उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने देखा कि ओपीडी में कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले जब दवाई वितरण केंद्र में झिक का दवाई देखता गया तो एक पैकेट जिसका एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2020 लिखा था । साथ ही एक और दवाई एक्सपायरी मिला जिसका वैधता फरवरी 2021 था जिस पर तहसीलदार नाराजगी जाहिर करते हुए सभी कर्मचारियों को फटकार लगाया । इस दौरान बीएमओ डॉ. यू.एन ध्रुव और जिस डॉ का डिवटी था वे भी अस्पताल में 9:45 मिनट में अस्पताल पहुचे। जांच करने पहुचे तहसीलदार ने वितरण केंद्र से झिंक सल्फेट की एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को जप्त कर पंचनामा बनाया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने तहसीलदार के समक्ष बयान देते हुए आगे किस प्रकार की गलती ना कर सावधानी पूर्वक कार्य करने व समय पर अस्पताल पहुंचने की बात कही ।
कुछ दिन पूर्व भी पूर्व विधायक सेवक राम नेताम निरीक्षण के करने पहुचे थे तब भी डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले
आपको बता दे कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर कुछ दिन भी पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी निरीक्षण करने पहुंचे थे तब भी अस्पताल में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए थे। सेवकराम नेताम ने उससमय भी तत्काल कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को फोन के माध्यम से जानकारी दिया था। इस पर सफाई देते हुये बीएमओ डॉ. यू.एन ध्रुव ने बताया कि अस्पताल में एक्सपायरी डेट के दवाइयों का वितरण करने व समय से डॉक्टरों के अस्पताल न आने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस भी कर्मचारी की गलती होगी जांच के उपरांत उचित कार्यवाही की जावेगी।
केशकाल एसडीएम दीनदयाल मंडावी ने भी कहा कि बड़ेराजपुर तहसीलदार को सूचना मिलते ही अस्पताल में निरीक्षण के भेजा गया था, मामले में पंचनामा तैयार किया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जावेगी। साथ ही ओपीडी की अव्यवस्थाओं की भी जानकारी मिली है इस समस्या को भी जल्द से जल्द को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विधायक सन्तराम नेताम ने भी कहा कि यदि इस कोरोना संक्रमण के समय भी कोई कार्यवाही में लापरवाही करता है तो निश्चित ही नियमानुसार कार्यवाही होना चाहिए और मैं स्वयं भी अस्पताल का निरीक्षण करने जाऊँगा यदि अव्यवस्था का आलम बना होगा तो जल्द ठीक करने की सीएमएचओ को निर्देशित करूँगा ।

