- भाजपाइयों ने की भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग
- एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी व महिला मोर्चा मंडल मैनपुर गोहरापदर के पदाधिकारियों ने महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाली महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी के समर्थन में आगे आकर महिला अफसर को सुरक्षा व मामले की जांच की मांग को लेकर आज बुधवार को एसडीएम मैनपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। भाजपा द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि महासमुंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उपहार सामग्री की खरीदी और रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता को लेकर महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है जिसमें भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है भाजपाइयों ने कहा कि यह दुखद है कि भ्रष्टचार की शिकायत पर ध्यान देने की जगह सरकार अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है। अधिकारी को पुलिस द्वारा जबरन उठाकर ले जाया गया और गिरफ्तार भी कर लिया गया भाजपाइयों ने राज्यपाल से मांग की कि उक्त अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए खरीदी प्रक्रिया, आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के मामले की उच्च न्यायायल के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जाए संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए लाभार्थियों को डीबीटी द्वारा सीधे भुगतान किया जाए। महासमुंद के मामले में संबंधित तमाम पत्राचार व दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। इस दौरान ज्ञापन सौंपते भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण योजना का कांग्रेस सरकार के जिम्मेदारों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया है जहां संबंधित मंत्री तक की संलिप्तता सामने आ रही है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार किया गया है वह बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी नेताम ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के ढाई साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है कांग्रेस की भ्रष्टाचार की कड़ी में महासमुंद की महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की उपहार सामग्री की खरीदी और मई के लिए वितरित रेडी टू ईट में अनियमितता उजागर हुई है और मामला सामने आने के बाद मामला उठाने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। गोहरापदर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती श्रुति धुर्वा ने कहा कि कन्या विवाह योजना में जो खरीदी प्रक्रिया है, पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए. संबंधित मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए क्योंकि इसमें मंत्री की संलिप्तता निश्चित तौर पर है. अतः मामले की जांच होनी चाहिए। भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कांग्रेस का ढाई साल का कार्यकाल सिर्फ ढकोसले बाजी में व्यतित हुआ है और भ्रष्टाचार का मामला कांग्रेस पार्टी की पहचान है महासमंुद मे मंत्री के मिलीभगत से जो भ्रष्टाचार उजागर हुआ है वह बेहद शर्मनाक है क्योकि शासन के महत्वपूर्ण योजना में पतीला लगाया गया है। इस दौरान ज्ञापन सौपने वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा नंदिनी नेताम, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कुमारी पटेल, गोहरापदर अध्यक्ष श्रृति धुर्वा, महामंत्री गोहरापदर तानसिंह मांझी, मैनपुर मनोहर बघेल, सरिता ठाकुर, गौरी बाई पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, नंदिनी पांडेय सहित भाजपा मंडल मैनपुर व गोहरापदर के कार्यकर्ता महिला मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहे।