पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा उदंती अभयारण्य क्षेत्र के गांव करलाझर और साहेबिनकछार के बीच में वीरान गांव गोडेंना में आदिम जनजाति परम्परा के अनुसार दो दिवसीय 14-15 मई को माटी जात्रा, गुप्त पूजा का कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रखा गया था। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार इस दैविक पूजा में झाँकर,पुजारी,पटेल, सिरहा, गुनिया एवं ग्रामीण मुखिया देवी स्थान में रात्रि विश्राम के साथ ही निर्विघ्न रुप से देवी जात्रा कार्यक्रम को संपन्न किया गया। ज्ञात हो कि उदंती अभयारण्य क्षेत्र के साहेबिनकछार और करलाझर गांव के नजदीक गोडेना नदी के समीप आदिम जनजाति कमार समुदाय के लोग वर्षों पूर्व निवास कर रहे थे। बसाहट ग्राम को गोडेना गांव के नाम से जाना जाता था। ग्रामीण मुखिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1984 -85 के आसपास वहां पर बसाहट कर रहे आदिम जनजाति परिवारों को वन विभाग ने वन अपराध दर्ज करते हुए वहां से बेदखल कर दिया गया। जिसके कारण उस ग्राम को छोड़कर वहां के रहवासी आदिम जनजाति परिवार अन्यत्र गांव चले गए। लेकिन उस स्थान पर उनके पुरखौती देवी देवता गोडेंना घाटिन देवी, माटी, धारणी देवी, घरजिहा घरजिअईन शक्ति के रूप में वहीं पर आज भी स्थापित है। वहां से विस्थापित हुए आदिम जनजाति परिवार हर वर्ष वहाँ पहुंच कर देवी पूजा,माटी यात्रा का आयोजन करते हुए अपने पुरखौती देवी देवताओं से घर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि आए इसके लिए मन्नते मांगी जाती है। पूजा पाठ नहीं होने की स्थिति में घर परिवार में दुख तकलीफ,समस्याएं आने चालू हो जाती है। दो दिवसीय देवी कार्यक्रम में रात्रि विश्राम करते हुए देवी देवताओं की गुप्त पूजा पाठ की गई। सुबह माटी जात्रा का कार्यक्रम आयोजित की गई। गोडेंना फाल माटी जात्रा में मुख्य रूप से झाँकर बीजू राम कमार, पुजारी घनश्याम कमार, प्रमुख मुखिया खरलू कमार, छेनूराम कमार, अर्जुन सिंह मांझी, भुवन सिंह मांझी, अकबर धुर्वा,टूनू राम मांझी, नवराम गोंड़,जय सिंह गोड़ एवं ग्राम नागेश से झाँकर शैलू राम, पुजारी बीरबल सिंह नेताम, पूर्व सरपंच साहेबिन कछार अर्जुन सिंह नायक, वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत साहेबिन कछार कैलाश राम नेताम,करलाझर प्रमुख करण सिंह नाग, बासो राम सोरी, केजू राम नाँग एवं साहेबिनकछार गांव के झाँकर रूप सिंह मरकाम विशेष रुप से शामिल रहे।
वीरान गांव गोडेंना में दो दिवसीय गुप्त पूजा, माटी जात्रा संपन्न सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर लोग हुए शामिल
