पुलस्त शर्मा/मैनपुर : गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर के प्रयासों से झरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आज 108 एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त हुआ जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर का स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया संकट के समय को देखते हुए तत्काल श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर मैनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत झरगांव स्वस्थ्य केन्द्र को 108 एंबुलेंस की सेवा प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर तक बसे इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है वही क्षेत्र के प्रतिनिधि भी अपने स्तर पर हर संभव मदद करते नजर आ रहे हैं जिला पंचायत गरियाबंद की अध्यक्षा स्मृति ठाकुर भी कोरोना काल की शुरुआत से ही लगातार जनसेवा में लगी हुई है और अब तक उनके द्वारा लोगों की सेवा में कई सराहनीय कार्य किए गए हैं इसी कड़ी में जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम झरगांव के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो इसके लिए एम्बुलेंस की मांग जी गई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई है। ज्ञात हो कि झरगांव जिला पंचायत अध्यक्षा का गोद ग्राम भी है एंबुलेंस न होने के चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है, लेकिन अब ये समस्या हल कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा एंबुलेंस प्रदान किए जाने के बाद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है, वही झरगांव सरपंच तुकाराम पाथर, रामानुज नेताम, नीतू बघेल सहित आसपास के लोगों ने इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। इसके अलावा स्मृति ने मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र मैं शव वाहन की व्यवस्था कराने हेतु कलेक्टर के नाम पत्र भी ज्ञापित की है और बहुत जल्द मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र को शव वाहन मिलने वाला है जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर गरियाबंद से मैनपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण झरगांव अस्पताल में मरीजो को पहुंचने मे भारी परेशानियां उठानी पड़ती थी आज झरगांव के लिये एम्बुलेंस की सेवा स्वास्थ्य सुविधाओं में गति मिले।
जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के प्रयासो से झरगांव अस्पताल को मिला एम्बुलेंस

