प्रांतीय वॉच

लॉकडाउन के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कांकेर जिले के आसपास ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही जारी

Share this
अक्कू रिजवी/कांकेर : कलेक्टर कांकेर द्वारा गठित कालाबाजारी जमाखोरी आदि के विरुद्ध अधिकृत निगरानी समिति द्वारा पृथ्वी प्रतिदिन शहर तथा आसपास दुकानों की जांच एवं छापामारी चालू है । इसी सिलसिले में आज दिनांक 15/05/2021 को  निगरानी टीम श्री विमल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री महेंद्र श्याम कार्तिक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, श्री निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, श्री जीवन लाल कंवर नापतौल निरीक्षक कांकेर ने गौरवी ट्रेडर्स प्रो, लोकेन्द्र पंडरीपानी कांकेर में रेट लिस्ट नहीं चिपकाने एवम् दुकान खोलकर विक्रय करते पाये जाने के कारण 3000/  जुर्माना विनोद ट्रेडर्स प्रो विनोद मोटवानी डेली मार्केट कांकेर में दुकान खोलकर विक्रय करते  पाये जाने पर 2000/ रुपये जुर्माना सुनील आलू प्याज भंडार के विनोद मूलचंदानी की पत्नी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी दुकान में विक्रय करते पाये जाने पर 3000/ रुपये जुर्माना करते हुए दुकान को तत्काल बंद किया गया । साथ ही 10 मई 2021 को दर्ज 5 प्रकरणों  में कलेक्टर महोदय सुनवाई करते हुए रिसेवाड़ा में राधेश्याम किराना प्रो, राधेश्याम जैन को 5000/ जुर्माना, पन्ना किराना प्रो, पन्ना लाल पटेल को 5000/ रुपये जुर्माना, ताज प्रोविजन प्रो, मोहम्मद उमर को 5000/ जुर्माना, देवेंद्र किराना प्रो, देवेन्द्र साहू को 5000/ रुपये जुर्माना, अमोढ़ा के पप्पू किराना प्रो, नरेंद्र कौशिक को 5000/ जुर्माना इस प्रकार आज कुल 3 दुकानों में पर कार्यवाही करते हुए 8000 रुपये जुर्माना वसूल की गई। एवम् 10 मई को दर्ज 5 प्रकरणों में कलेक्टर महोदय द्वारा कुल 25000/  रुपये जुर्माना हेतु आदेशित किया गया। आशा की जाती है कि जिस प्रकार इन दुकानदारों को दंडित किया गया है उसे देखते हुए अन्य दुकानदार सबक ले कर अपनी दुकानें नियमित रखेंगे तथा मूल्य सूची के अनुसार ही ग्राहकों से पैसे लेंगे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *