प्रांतीय वॉच

नपा अध्यक्ष बागबाहरा ने अपनी निधि से कोविड सेंटर के लिए दिए सामग्री

Share this

रवि सेन/बागबाहरा : नगरपालिका हिरा सेतराम बघेल की निधि से कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा के लिये किया गया सहयोग।
वर्तमान में बागबाहरा में प्रशासन और जन सहयोग से संचालित कोविड केयर सेन्टर के लिये आज संसदीय सचिव एवं विधायक, खल्लारी द्वारिकाधीश यादव के निर्देशानुसार अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद् बागबाहरा हिरा सेतराम बघेल द्वारा अपनी अध्यक्ष निधि से कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा कोे
1/ 15 नग जम्बो सिलेंडर
2/ 02 नग आॅक्सीटन कंस्ट्रक्टर मशीन
3/ 05 नग अग्निशमन मशीन
4/ 25 नग थर्मल गन
5/ 01 नग इनवर्टर सेट प्रदान किया। इन सभी सामग्रियों को आज कोविड केयर सेन्टर, बागबाहरा को सौंपा गया। उक्त अवसर पर द्वारिकाधीश यादव (संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी ) हिरा सेतराम बघेल (अध्यक्ष नपा बागबाहरा), रमेश मेहता, (तहसीलदार), अमरनाथ दुबे, (सीएमओ बागबाहरा), राजकुमार कुरूवंशी (बीएमओ बागबाहरा), डाॅ.योगांक चन्द्राकर, डाॅ.रेवेन्द्र देव, हेम कुमार सोनकर, शशिप्रताप सिंग (उप अभियंता नपा बागबाहरा), मिनकेतन चैधरी रामकुमार ठाकुर, ( पार्षद ), सिकन्दर ठाकुूर (एल्डरमेन), विष्णु महानंद, (एल्डरमेन), सेतराम बघेल(पूर्व पार्षद), गणेश शर्मा, गिरिश पटेल, मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *