प्रांतीय वॉच

व्याख्याता अर्चना वर्मा का आकस्मिक निधन

Share this
  • शिक्षा और पत्रकार जगत में शोक की लहर

गरियाबंद। नगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता शिक्षक के पद पर पदस्थ श्रीमति अर्चना वर्मा का आज आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था । उनके निधन पर शिक्षा और पत्रकार जगत सहित नगर में शोक की लहर है। व्याख्याता अर्चना वर्मा नगर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा की धर्मपत्नी , एवं प्रदीप वर्मा, अरुण वर्मा, संजय वर्मा की भाभी तथा लक्ष्मण वर्मा, सुरेश वर्मा एवं रामकुमार वर्मा अधिवक्ता की बहु थी। श्रीमती वर्मा के आकस्मिक निधन पर आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों भीखू भाई मयानी जीवन एस साहू राधेश्याम सोनवानी किरीट ठक्कर बलराम नायक सागर मयानी थानेश्वर साहू सहित भाजपा, कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *