प्रांतीय वॉच

सुबह 6 से 10 बजे तक होगी मटन-मछली की होम डिलीवरी, छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Share this

जशपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए जशपुर और रामानुजगंज जिले में लॉकडाउन 23 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस दौरान इमरजेंसी सहित कई सेवाओं को छूट दी है। लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर दोनों जिलों के कलेक्टर्स ने आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में किराना, सब्जी और फल की दुकानें शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है उन जिलों में सरकार व्यापार में छूट के साथ लॉकडाउन खोलने की तैयारी में है। CM भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *