रायपुर वॉच

खण्डवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Share this

खेमराज/सिमगा : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिमगा वेक्सीन सेंटर से बनसाकरा निवासी शकंरलाल वर्मा पिता महा सिंह वर्मा उम्र 75 वर्ष सत्येंद्र वर्मा पिता भूखन वर्मा उम्र 24 वर्ष एवं जगेश्वरी वर्मा आज गुरुवार दिनांक 13 मई कि सुबह 9:00 बजे अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 22 ए सी 4171 से वेक्सिनेशन कराकर अपने गांव लौट रहे थे । कि ग्राम खण्डवा मोड़ पास विपरीत दिशा से आ रही कार एक्स यू वी सी जी 23 j 8427 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को जबरदस्त ठक्कर मारा जिससे घटना स्थल पर ही शंकरलाल वर्मा पिता महा सिंह वर्मा व सत्येन्द्र वर्मा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही प्रार्थी की चाची जगेश्वरी वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई है । प्रार्थी बहलराम वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध धारा 279 337 304 A के तहत अपराध दर्ज किया है । घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *