प्रांतीय वॉच

टीकाकरण केंद्र में टिका लगने से पूर्व लोगों का नहीं हो रहा है स्वास्थ्य जांच

Share this
  • ग्रामीण क्षेत्र में लगातार पैठ जमा रहा कोरोना संक्रमण लोगो मे अब भी डर नहीं

प्रकाश नाग/विश्रामपुरी : इन दिनों समूचे प्रदेश में कोरोना का दूसरा चरण लोगो के लिए घातक साबित हो रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिदिन जनहानि हो रही है जिस पर रोकथाम लगाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने व कोरोना बचाव हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में तो कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवाया जा रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन नियमो का पूर्णतः पालन नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहे।

इसी के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप बड़ेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु कोरोना वारियर्स, अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल कार्डधारकों का टीकाकरण शुरू किया गया हैं लेकिन यहां पर टीकाकरण से पहले हितग्राहियों की वाली किसी प्रकार की स्वस्थ्य जांच करने के निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है। टीकाकरण कर्मियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों का रक्तचाप जांच, तापमान, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच किये बगैर ही उन्हें कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। जिसके कारण टीका लगवाने के पश्चात लोगों की तबियत बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

आपको बता दें कि विश्रामपुरी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भी विगत कुछ दिनों से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार हितग्राहियों को टीका लगाने से पूर्व उनकी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आवश्यक जांच जैसे ऑक्सीजन लेबल, रक्तचाप, बुखार आदि की जांच करने के निर्देश हैं। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर ही उन्हें टीका लगाया जाता है। लेकिन विश्रामपुरी स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण केंद्र में प्रशासन के नियमो को दरकिनार करते हुए हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच किये बगैर ही सभी को टीका लगाया जा रहा हैं। जिसके चलते हितग्राहियों की तबियत बिगड़ने की संभावना बनी हुई है साथ ही कोरोना संक्रमण भी फैल सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाने के सम्बंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठा करने व उनकी जल्द से जल्द कोरोना जांच करवाने के लिए एक्टिव सर्विलांस व कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम बनाई गई है।

तहसीलदार ने कहा व्यवस्था की गई है सभी अब से स्वास्थ्य जांच होगा

बड़ेराजपुर तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है दूसरी ओर संक्रमण को रोकने हर संभावना प्रयास किया गया जा रहा । राज्य सरकार के आदेशानुसार 18 से 44 वर्ष के लोगो को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में टिका लगाया जा रहा है । टिका से पहले सभी का स्वास्थ्य जांच होना चाहिए मैंने बीएमओ को आदेशित अब सभी लोगो को स्वास्थ्य जांच के बाद ही टीकाकरण किया जावेगा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *